कपासन: कपासन पंस. में खरीफ किसान गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने दी जानकारी, उन्नत तकनीक व बीजोपचार से बढ़ेगा फसल उत्पादन
खरीफ किसान गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने दी जानकारी, उन्नत तकनीक और बीजोपचार से बढ़ेगी फसल उत्पादकता, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी। कपासन पंचायत समिति सभागार में बुधवार सुबह 11 बजे आत्मा योजना के तहत खरीफ मौसम पूर्व ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी शाम 5 बजे तक चली । कृषि अधिकारी पारसमल रेगर ने बुधवार शाम 6 बजे दी जानकारी।