शामली: अखिलेश परिवार पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपाईयों ने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन
Shamli, Shamli | Jun 11, 2026 गुरूवार की दोपहर 1 बजे सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार व अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता शामली कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अखिलेश यादव और उनके परिवार और खास तौर पर बेटी के खिलाफ की जा रही अभद्र टिप्पणी पर आपत्ति व आक्रोश व्यक्त किया है। विरोध करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।