रामपुर: रंगोली मंडप में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी शामिल हुए
Rampur, Rampur | Jun 18, 2026 गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे रंगोली मंडप में नगर पालिका द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी शामिल हुए इस मौके पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी नगर पालिका अध्यक्ष सना खानम और समाज सेवी मामून शाह खान द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के लगभग 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।