ग्वालियर गिर्द: बड़ी वारदात की फिराक में बैठा बदमाश कट्टे-कारतूस सहित गिरफ्तार, डकैती के मामलों में भी वांछित
ग्वालियर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजौली थाना पुलिस ने एक बदमाश को देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। मामले की जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार शाम 7 बजे दी गई। आरोपी के खिलाफ पहले से डकैती समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और भिंड जिले में उसका स्थायी वारंट भी लंबित है।