हरदा: जिले में 28 मई तक होगी चना-मसूर की खरीदी, 8 उपार्जन केंद्र बनाए गए
Harda, Harda | May 11, 2026 मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर चना और मसूर फसल का उपार्जन 28 मई तक किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए जिले में मंडी, उप मंडी और शासकीय वेयरहाउस स्तर पर कुल 8 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।