मेरठ: शाताब्दी नगर में व्यक्ति ने पंखे से लटककर दी जान,पत्नी से विवाद के चलते की आत्महत्या,पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
Meerut, Meerut | Mar 15, 2024 शताब्दीनगर में घरेलू कलह के चलते युवक ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी भेज दिया। शताब्दीनगर सेक्टर दो निवासी 25 वर्षीय किशन का बरेली निवासी सोनी से दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। कुछ दिन बाद दोनों में आए दिन विवाद शुरू हो गया। इसके चलते किशन ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।