मेरठ: मेडिकल क्षेत्र में मौत के बाद कराई गई पॉलिसी के क्लेम के लिए गए ₹12 लाख, एक महीने में क्लेम जारी होने पर कंपनी को हुआ शक
Meerut, Meerut | Mar 15, 2024 मेडिकल क्षेत्र में महिला की मौत के बाद निजी बीमा कंपनी से उसकी पॉलिसी कराकर क्लेम में ₹12 लाख वसूल लिए गए। मामले का खुलासा होने पर फर्जीवाड़े में कंपनी के वरिष्ठ विक्रय प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वरिष्ठ विक्रय प्रबंधक को निलंबित भी कर दिया गया। कंपनी का नॉर्थ ईस्ट का काम देखने वाले हिमांशु शर्मा की तहरीर पर तरन्नुम खान, अनस अली और सोनू कुमार के खिलाफ मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।