कनवास: ढाणी खेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह की झांकी सजाई गई, भक्त प्रह्लाद की कथा का किया गया वर्णन
Kanwas, Kota | Apr 26, 2025 ढाणी खेड़ा में नवनिर्मित श्री राम मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार दोपहर करीब 2 बजे शिव पार्वती के विवाह की झांकी सजाई गई। जिसके श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। इस दौरान कथा वाचक पंडित देवीचरण शर्मा ने भक्त प्रहलाद के चरित्र का वर्णन किया। कथा का के दौरान कथा वाचक ने कहा कि वर्तमान समय में भक्ति के साथ शक्ति होना भी जरूरी है।