कनवास: खेड़ली की चारागाह भूमि से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, 200 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
Kanwas, Kota | Apr 23, 2025 खेड़ली गांव में बुधवार को प्रशासन द्वारा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने पहले सरपंच को भूमि का सीमाज्ञान करवाया। जिसके बाद जेसीबी मशीन चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर 200 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई तहसीलदार के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे की।