सहारनपुर: खानपुर विधायक उमेश कुमार की इमरान मसूद से अचानक मुलाकात, वीडियो वायरल होते ही सियासी हलचल बढ़ी
उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा से विधायक उमेश कुमार शनिवार दोपहर अचानक सहारनपुर पहुंचे और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस अप्रत्याशित मुलाकात का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, क्षेत्रीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात पूरी तरह औपचारिक नहीं थी।