नरवर: ग्राम काशीपुर में दीवार तोड़कर दो घरों में चोरी, ₹12 लाख के गहने और नकदी हुई पार
थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने दीवार तोड़कर घरों में प्रवेश किया। एक परिवार के यहां से 10 से 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी हुए। 1.30 लाख रुपए नकद भी ले गए। चोर गहने और नकदी से भरा बक्सा भी उठा ले गए। यह बक्सा सुबह गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में खाली मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू किया।