बांधवगढ़: उमरिया जन-कल्याण शिविर एवं जैविक-प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशालाओं का आयोजन 19 एवं 20 जून को
18 जून गुरुवार समय 4 बजे उप संचालक कृषि संग्राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कृषि विभाग द्वारा कृषकों के हित में जन-कल्याण शिविर एवं जैविक-प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 19 जून 2026 को विकासखंड मानपुर के ग्राम डोडका तथा 20 जून 2026 को विकासखंड करकेली के ग्राम धवईझर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।