Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand

सुरसंड में सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sursand, Sitamarhi | Aug 10, 2026

MORE NEWS

पार्वती तिवारी की पहल: भरतमही में 100 छात्राओं को मिले छाते, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

भरतमही। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरतमही में सोमवार को काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी के नेतृत्व में छात्राओं के बीच छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। काली सेना की बहनों के सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में करीब 100 छात्राओं को छाते वितरित किए गए।

छाता पाकर छात्राओं के चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे वातावरण को खुशी से भर दिया। तेज धूप और बारिश से बचाव के लिए मिले छातों को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी ने कहा—

“किसी के जीवन में बड़ी क्रांति लाने के लिए हमेशा बड़ा काम करना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी एक छोटी-सी मदद भी किसी के सफर को आसान बना देती है। हमारी कोशिश है कि जरूरतमंद बेटियों को ऐसा सहयोग मिले, जिससे वे तेज धूप हो या बारिश, बिना किसी चिंता के विद्यालय जा सकें और अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाती रहें। बेटियाँ पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी—यही हमारा संकल्प है।”

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटे लाल राय ने काली सेना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा—

“विद्यालय परिवार की ओर से हम काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। छात्राओं के बीच छाता वितरण जैसी पहल न केवल उनकी व्यावहारिक जरूरत को पूरा करती है, बल्कि बेटियों के प्रति समाज की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी संदेश देती है। जब समाज और विद्यालय मिलकर बच्चों के हित में काम करते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव उनके आत्मविश्वास और शिक्षा दोनों पर पड़ता है। हमें उम्मीद है कि काली सेना भविष्य में भी इसी तरह छात्राओं के हित में सहयोग करती रहेगी।”

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं अमरान अंसारी, मंज़र हुसैन, मृत्युंजय कुमारी गिरी, रूही प्रिया और शिल्पा कुमारी की भी उपस्थिति रही।

छाता प्राप्त करने वाली छात्राओं में प्रिया कुमारी, अंजू कुमारी, सुमि कुमारी, खुशी कुमारी, निभा कुमारी, नीलाम कुमारी, प्रिया तिवारी, सुजन कुमारी, कोमल कुमारी, शबनम खातून सहित लगभग 90 अन्य छात्राएं शामिल रहीं।

इस अवसर पर काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी के साथ हीरा देवी, पूर्णिमा देवी, नीलू देवी, असमा खातून, रामकली देवी, तोता देवी, हेवंती देवी और रिंकी देवी सहित काली सेना की राष्ट्रीय टीम के अन्य सदस्य एवं समाज सेवी आर्यन तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने नारी शक्ति, सेवा और बालिका शिक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया। छात्राओं को छाता देकर उन्हें धूप और बारिश से बचाव का साधन ही नहीं मिला, बल्कि यह भरोसा भी मिला कि उनके सपनों की राह में समाज उनके साथ खड़ा है।

“बेटियाँ पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी”—इस संकल्प के साथ कार्यक्रम ने सेवा और सामाजिक सहयोग की एक प्रेरणादायी मिसाल कायम की।

पार्वती तिवारी की पहल: भरतमही में 100 छात्राओं को मिले छाते, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान भरतमही। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरतमही में सोमवार को काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी के नेतृत्व में छात्राओं के बीच छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। काली सेना की बहनों के सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में करीब 100 छात्राओं को छाते वितरित किए गए। छाता पाकर छात्राओं के चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे वातावरण को खुशी से भर दिया। तेज धूप और बारिश से बचाव के लिए मिले छातों को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी ने कहा— “किसी के जीवन में बड़ी क्रांति लाने के लिए हमेशा बड़ा काम करना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी एक छोटी-सी मदद भी किसी के सफर को आसान बना देती है। हमारी कोशिश है कि जरूरतमंद बेटियों को ऐसा सहयोग मिले, जिससे वे तेज धूप हो या बारिश, बिना किसी चिंता के विद्यालय जा सकें और अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाती रहें। बेटियाँ पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी—यही हमारा संकल्प है।” वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटे लाल राय ने काली सेना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा— “विद्यालय परिवार की ओर से हम काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। छात्राओं के बीच छाता वितरण जैसी पहल न केवल उनकी व्यावहारिक जरूरत को पूरा करती है, बल्कि बेटियों के प्रति समाज की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी संदेश देती है। जब समाज और विद्यालय मिलकर बच्चों के हित में काम करते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव उनके आत्मविश्वास और शिक्षा दोनों पर पड़ता है। हमें उम्मीद है कि काली सेना भविष्य में भी इसी तरह छात्राओं के हित में सहयोग करती रहेगी।” कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं अमरान अंसारी, मंज़र हुसैन, मृत्युंजय कुमारी गिरी, रूही प्रिया और शिल्पा कुमारी की भी उपस्थिति रही। छाता प्राप्त करने वाली छात्राओं में प्रिया कुमारी, अंजू कुमारी, सुमि कुमारी, खुशी कुमारी, निभा कुमारी, नीलाम कुमारी, प्रिया तिवारी, सुजन कुमारी, कोमल कुमारी, शबनम खातून सहित लगभग 90 अन्य छात्राएं शामिल रहीं। इस अवसर पर काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी के साथ हीरा देवी, पूर्णिमा देवी, नीलू देवी, असमा खातून, रामकली देवी, तोता देवी, हेवंती देवी और रिंकी देवी सहित काली सेना की राष्ट्रीय टीम के अन्य सदस्य एवं समाज सेवी आर्यन तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने नारी शक्ति, सेवा और बालिका शिक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया। छात्राओं को छाता देकर उन्हें धूप और बारिश से बचाव का साधन ही नहीं मिला, बल्कि यह भरोसा भी मिला कि उनके सपनों की राह में समाज उनके साथ खड़ा है। “बेटियाँ पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी”—इस संकल्प के साथ कार्यक्रम ने सेवा और सामाजिक सहयोग की एक प्रेरणादायी मिसाल कायम की।

Sursand, Sitamarhi | Aug 10, 2026

समाहरणालय, सीतामढ़ी 
जिला जन सम्पर्क कार्यालय 
दिनांक :- 10.08.2026
प्रेस विज्ञप्ति 

दिव्यांग परिवादी की शिकायत सुनने कार्यालय से बाहर आए जिला पदाधिकारी

समाहरणालय परिसर में दिव्यांग परिवादी से की मुलाकात, आवेदन पर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए आज अपने कार्यालय से बाहर आकर समाहरणालय परिसर में उपस्थित एक दिव्यांग परिवादी की शिकायत सुनी।

जिला पदाधिकारी ने परिवादी से उनकी समस्या के संबंध में जानकारी ली तथा उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदन को प्राप्त कर मामले की गंभीरता से सुनवाई की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवेदन में उठाई गई समस्या का शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील तरीके से निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त परिवादों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों को आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।

समाहरणालय, सीतामढ़ी जिला जन सम्पर्क कार्यालय दिनांक :- 10.08.2026 प्रेस विज्ञप्ति दिव्यांग परिवादी की शिकायत सुनने कार्यालय से बाहर आए जिला पदाधिकारी समाहरणालय परिसर में दिव्यांग परिवादी से की मुलाकात, आवेदन पर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए आज अपने कार्यालय से बाहर आकर समाहरणालय परिसर में उपस्थित एक दिव्यांग परिवादी की शिकायत सुनी। जिला पदाधिकारी ने परिवादी से उनकी समस्या के संबंध में जानकारी ली तथा उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदन को प्राप्त कर मामले की गंभीरता से सुनवाई की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवेदन में उठाई गई समस्या का शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील तरीके से निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त परिवादों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों को आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।

Sursand, Sitamarhi | Aug 10, 2026

सुरसंड में सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सुरसंड में सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sursand, Sitamarhi | Aug 10, 2026

सुरसंड में सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ - Sursand News