बगोदर: खेतको के प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में हुई मौत, शव गांव पहुंचा
बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको पंचायत के करमाटांड के प्रवासी मजदूर फलजीत महतो की बिते रविवार को महाराष्ट्र में मौत हो गई। जिसका शव मुम्बई से ट्रेन से पारसनाथ लाया गया।जिसका बाद वहां से शव एम्बुलेंस से मंगलवार को पैतृक गांव पहुंचा।शव पहुंचते ही परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया।बताते चले कि उक्त मजदूर मुम्बई रहकर परिवार का भरण-पोषण करता था।