इटावा: इटावा सेंट्रल जेल में पोक्सो एक्ट के तहत दस साल की सजा काट रही कैदी की बीमारी के चलते हुई मौत, पुलिस ने कराया पीएम
Etawah, Etawah | Feb 10, 2025 सेंट्रल जेल में निरुद्ध पाक्सो एक्ट के कैदी की बीमारी के कारण सोमवार को सैफई पीजीआई में मौत हो गई। वह 10 साल की सजा पाने के बाद अलीगढ़ जेल से केंद्रीय कारागार भेजा गया था। वरिष्ठ अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि 35 वर्षीय कैदी तेजपाल उर्फ काके पुत्र पन्ना लाल निवासी दरियापुर थाना हाथरस जंक्शन हाथरस का रहने वाला था, सोमवार दोपहर 3 बजे उसका पोस्टमार्टम हुआ।