भिनाय: गुन्दाली में सरकारी जमीन पर अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, मिट्टी खोदती बिना नंबरी जेसीबी की ज़ब्त
Bhinay, Ajmer | May 4, 2026 अवैध खनन,निर्गमन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरवाड़ पुलिस ने दबिश देकर गुन्दाली में सरकारी भूमि से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रही एक बिना नम्बरी जेसीबी को जब्त किया है।थानाधिकारी रामपाल शर्मा ने सोमवार को शाम 6 बजे जानकारी दी।अग्रिम जुर्माना कार्यवाही के लिए सूचना सावर खनिज अभियंता को दी गई।