भानपुरा: लेदी चौराया पर किसानों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन रात्रि तक जारी रहा
भानपुरा तहसील विगत वर्ष खरीफ की सोयाबीन में पीले मोजक से खराब हुई सोयाबीन की फसल की नुकसानी का बीमा क्लेम में हुई अनियमितता पर किसानों में आक्रोश देखने को मिला कल गुरुवार को तहसील कार्यालय में ज्ञापन देने के पश्चात भानपुरा तहसील के लेदी चौराया पर गांव ओसारा कलाकोट समेरी ढाबा बोरदा धुँआखेड़ी आकी चौकी बिंडगांव संधारा ओसरना मोखमपुरा के किसानों ने धरना दिया।