गुण्डरदेही: गुण्डरदेही में डीजल चोर गिरोह सक्रिय, ढाबे के पास खड़े दो ट्रकों से 600 लीटर से ज्यादा डीजल चोरी कर अज्ञात चोर हुए फरार
अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में दो ट्रकों से 600 लीटर से अधिक डीजल चोरी कर लिया। इस वारदात के बाद ट्रक चालकों में भय और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 07 CK 4350 और CG 24 T 2429 में क्रमशः करीब 300 लीटर और 370 लीटर डीजल भरा हुआ था।अज्ञात चोरों ने दोनों ट्रकों की टंकियों को पूरी तरह खाली कर दियाअनुमान है कि करीब 60 हज़ार का चोरी हुआ है ट्रक ड्राइवर और हेल्पर गुण्डरदेही के एक ढाबा क्षेत्र में गाड़ियां खड़ी कर सो रहे थे। सुबह जब उनकी नींद खुली तो डीजल चोरी की जानकारी मिली, जिससे हड़कंप मच गया