चरखारी: चरखारी में जय जवान जय किसान संगठन ने प्रदर्शन किया, MSP खरीद ठप और फसल बीमा में फर्जीवाड़ा पर SDM को ज्ञापन सौंपा
चरखारी में 'जय जवान जय किसान एसोसिएशन' ने SDM चरखारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं पर नाराजगी जताई। संगठन ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में बताया गया कि 6 मई को घोषित 8 MSP क्रय केंद्रों पर चना, मसूर, सरसों की खरीद नहीं हो रही। बारदाना की कमी बताकर केंद्र बंद हैं। संगठन ने डीजल-पेट्रोल की कीमतें वापस लेने की मांग की।