मुंगेर: चैती छठ को लेकर डीएम के निर्देश पर शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर गोताखोर तैनात
Munger, Munger | Apr 1, 2025 मंगलवार सुबह 8:00 बजे जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के निर्देश पर शहर के बबुआ घाट सोझी घाट कष्टहरनी घाट बेलवा घाट ओर दुमट्टा घाट पर गोताखोर को तैनात किया गया है वहीं इस संबंध में गोताखोर जितेंद्र सहनी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर चैती छठ को लेकर आज नहाय खाय के दिन विभिन्न गंगा घाटों पर गोताखोर को लगाया गया है जहां श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे है