मुंगेर: मुंगेर में ईद की रही धूम, बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने पढ़ी नमाज
Munger, Munger | Mar 31, 2025 रमजान महीने के अंतिम दिन चांद नजर आने के ठीक अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है। मुंगेर में ईद को लेकर मुंगेर के शास्त्री नगर बड़ा ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज पढ़ी । ईद की नमाज इमाम ने सबों को पढ़ाई। शास्त्री नगर ईदगाह में सुबह 7:00 से ही नमाजी अलग-अलग इलाके से पहुंचने लगे थे ।