महोबा: महोबा के ठठेवरा गांव में बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | May 6, 2026 महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के ठठेवरा गांव निवासी 50 वर्षीय तेजकुंवर पत्नी रामसेवक बुधवार समय तकरीबन 7 बजे अपने खेत जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में महिला का उपचार किया जा रहा है।