बांदा: तिंदवारी ब्लाक के दो स्कूलों में जिलाधिकारी बांदा जे0 रीभा ने किया औचक निरीक्षण
Banda, Banda | Apr 11, 2026 बांदा के तिंदवारी ब्लाक के छापर गांव के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय जसईपुर का जिलाधिकारी बांदा जे रीभा ने औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय मे साफ सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। वही इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिएं हैं। फर्नीचर की व्यवस्था के लिए BSA को निर्देशित किया है।