हरलाखी: छठ पूजा के लिए फुलहर बाग तराग पोखरा की सफाई में जुटे ग्रामीण
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड के फूलहर स्थित एतिहासिक बाग़ तराग पोखरा में लोक आस्था के महान पर्व छठ को लेकर अपने स्तर से छठ घाटों की सफाई करने में जुट गये है। लेकिन प्रशासनिक स्तर से कोई मदद नही मिल रहा है। इससे लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। यही पूरे हरलाखी प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यह जानकारी ग्रामीणों ने 10 बजे दी है।