हरसूद: हनुमान जयंती पर नया हरसूद के सेक्टर क्रमांक चार स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार शाम को महाआरती का आयोजन किया गया
गुरुवार को नया हरसूद छनेरा सहित संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में हनुमान जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। हनुमान जयंती पर हनुमान जी के दर्शन करने के लिए गुरुवार सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुराने हरसूद पहुंचकर खेड़ापति हनुमान जी के दर्शन किए।