कटघोरा: गुरसिया में फिर शुरू हुआ राखड़ डंपिंग का खेल, स्कूल, अस्पताल और बाजार के बीच पर्यावरणीय संकट गहराया
Katghora, Korba | Jun 19, 2026 कोरबा जिले के ग्राम पंचायत गुरसिया में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे मुख्य मार्ग के किनारे शासकीय भूमि पर खुलेआम राखड़ डंपिंग का मामला एक बार फिर सामने आया है। क्षेत्र में बड़ी मात्रा में राखड़ के ढेर जमा होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों और पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करते हुए खुले स्थान पर राखड़ डंप की जा रही है.