नानपारा: मिर्जापुर तिलक में पुलिया निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन कर निर्माण की मांग की
नवाबगंज के ग्राम पंचायत मिर्जापुर तिलक में छोटे भुजवा के घर के पास वर्षों पूर्व नाले का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन आज तक उस पर पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया। पुलिया के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे इसराइल खां, मैहसर बेग, आमिर खान, फिरोज खान, जल्द ही पुलिया निर्माण की मांग की है