रघुराजनगर नगरी: माँ शारदा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की बोलेरो वाहन का असमाजिक तत्व के लोगों ने गाड़ी रोक मुक्का मारकर तोड़ा शीशा ,
मैहर कोतवाली थाना क्षेत्र में शारदा माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट और वाहन क्षति का मामला सामने आया है। कटनी जिले के रीठी थाना अंतर्गत बड़ागांव निवासी मनोज कुमार लोधी ने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, मनोज कुमार लोधी अपने साथियों के साथ बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-21-सीबी-1230 से शारदा माता के दर्शन करने