सोहागपुर: सोनहा जंगल में मिला महिला का संदिग्ध शव, पुलिस जांच में जुटी
सोनहा जंगल में महिला का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस धनपुरी थाना क्षेत्र के सोनहा जंगल में उस समय सनसनी फैल गई जब एक खेत की झोपड़ी के पास करीब 40 वर्षीय महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला। सुबह मवेशी चराने गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची