हरिहरगंज: हरिहरगंज सीता +2 उच्च विद्यालय में NCC चयन परीक्षा: 215 में से 50 विद्यार्थियों का चयन
राष्ट्र सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में हरिहरगंज के सीता +2 उच्च विद्यालय में शनिवार के दोपहर 2 बजे 44 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कैडेट चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयन परीक्षा में विद्यालय के 215 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।