कांके: रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास की बढ़ी सुरक्षा,
दिल्ली स्थित सीएम आवास में इडी की छापेमारी के बाद बढ़ी सुरक्षा
Kanke, Ranchi | Jan 29, 2024 सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम जमीन घोटाले मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित सीएम हेमंत के आवास पर पहुंची है. दिल्ली के सीएम आवास पर ईडी की टीम के पहुंचने के बाद आज सोमवार को रांची के कांके स्थित सीएम के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं. सीएम आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।