कांके: धुर्वा स्थित एचईसी के कर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर एचईसी आवासीय परिसर कराया बंद
Kanke, Ranchi | Jan 29, 2024 धुर्वा स्थित एचईसी के कर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर एचईसी आवासीय परिसर में बंद की घोषणा की है। एचईसी आवासीय परिसर बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंद की वजह से वाहनों का परिचालन लगभग बंद हो गया है। एचईसी कर्मियों ने सड़क पर बैठकर एचईसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं।