विदिशा नगर: विदिशा में पुलिस पंचायत को एक वर्ष पूर्ण, 44 बैठकों में 91 मामलों का हुआ सकारात्मक निराकरण
विदिशा में पुलिस पंचायत द्वारा गठित व्यवस्था को एक वर्ष पूरा हो गया है। बुधवार दोपहर 2 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि इस एक वर्ष की अवधि में कुल 44 बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें 135 मामले सामने आए। इनमें से 91 मामलों का सकारात्मक न्याय किया गया, जबकि कुछ प्रकरण अभी लंबित हैं। पुलिस पंचायत के अंतर्गत 120 आई-कार्ड भी बनाए गए हैं।