विदिशा नगर: माधवगंज चौराहे से निकली भव्य राम बारात, 125 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन
मेला समिति की ओर से माधवगंज चौराहे से बुधवार शाम 6 बजे राम बारात निकाली गई। राम बारात में करीब 1200 लोगों के शामिल होने की बात कही गई है, वहीं जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ी लोगों की संख्या लगातार बढ़ती गई। आयोजन को देखते हुए नगर रक्षा समिति, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस के लगभग 100 जवान तैनात किए गए।