विदिशा नगर: मेडिकल कॉलेज विदिशा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन हुआ
वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के रचित हुए 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज विदिशा में बुधवार सुबह 11 बजे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के स्टाफ, जूनियर डॉक्टर, चिकित्सक एवं अन्य विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा विधायक मुकेश टंडन मौजूद रहे।