झांसी: झांसी में युवक ने AI से अश्लील फोटो बनाकर शादी तुड़वाई, मंगेतर को भेजी धमकी- 'मेरी नहीं हुई तो मार दूंगा'
Jhansi, Jhansi | Jun 13, 2026 झांसी में AI की मदद से युवती की अश्लील तस्वीरें बनाकर शादी तुड़वाने का मामला सामने आया है। युवती की सगाई हो चुकी थी। इससे नाराज युवक ने अगले दिन ही इंस्टाग्राम पर मंगेतर को हड़काया और तस्वीरें भेज दी। उसे धमकी दी कि शादी करने आया तो गोली मार दूंगा। तस्वीरें देखकर मंगेतर ने शादी तोड़ दी। अब आरोपी युवती के पिता को फोन कर धमका रहा है।