झालरापाटन: कालीसिंध थर्मल प्लांट के कर्मचारियों ने बांटे स्कूली बैग, जुनापानी के 165 विद्यार्थियों को मिली स्टेशनरी और प्रोत्साहन
झालावाड़ के कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट के कर्मचारियों ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जुनापानी में स्कूली बच्चों को बैग और स्टेशनरी वितरित की। इस पहल के तहत विद्यालय के कुल 165 विद्यार्थियों को लाभ मिला। शनिवार दोपहर 12:00 बजे स्कूल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया यह वितरण थर्मल प्लांट में कार्यरत कार्मिकों के तत्वाधान में आयोजित किया गया।