इगलास: इगलास में प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ वकील और रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त
Iglas, Aligarh | Jun 12, 2026 इगलास में रजिस्ट्री कार्यालयों को लेकर सरकार के एक फैसले ने वकीलों और दस्तावेज़ लेखकों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। सरकार द्वारा 'फ्रंट ऑफिस' प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में आज लगातार दूसरे दिन इगलास कस्बा के रजिस्ट्री कार्यालय पर वकीलों और कातिबों का गुस्सा फूट पड़ा। इगलास की पुरानी तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में आज सन्नाटा पसरा रहा।