सिमडेगा: फरसाबेड़ा के पास यात्री बस में ब्रेक लगने से एंबुलेंस की टक्कर, 5 घायल
सिमडेगा के फरसाबेड़ा के पास बुधवार की सुबह 10:00 अचानक मंत्री नामक यात्री बस के ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही एंबुलेंस की टक्कर हो गई ,जिसमें पांच लोग घायल हो गए। बताया गया कि इस दुर्घटना में गर्भवती महिला सुरक्षित थी ,हालांकि चालक टेक्नीशियन सहित कुल पांच लोगों को चोटें आई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।