कोल: लोको कॉलोनी में ट्यूबवेल कनेक्शन कटवाने के नाम पर ₹1500 ठगे, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 1, 2025 लोको कॉलोनी में ट्यूबवेल कनेक्शन कटवाने के नाम पर एक व्यक्ति से ₹1500 की ठगी कर ली। जाहिद खान अपने ट्यूबवेल पर लगे कनेक्शन को कटवाने के लिए कई दिन से घूम रहा है। बीते दिनों से एसएसपी कार्यालय के बाहर उसे एक युवक मिला और कनेक्शन कटवाने की ऐवज में ₹1500 ठग लिए। पीड़ित के अनुसार अब ना ही तो आरोपी फोन उठा रहा है और ना ही पैसे वापस लौट रहा है।