खंडवा: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! 12 जुलाई से दौड़ेगी नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, नेपाल सीमा तक सफर होगा आसान
खंडवा। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने 17631/17632 नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है। इस नई ट्रेन के शुरू होने से मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के यात्रियों को नेपाल सीमा से लगे टनकपुर तक सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी।