शामली: CO ने थानाभवन थाने का निरीक्षण कर शिकायतकर्ता को लगाया फोन,रजिस्टरों के रखरखाव,अपराधियों के रिकार्ड को जाँचा
Shamli, Shamli | Feb 26, 2024 सोमवार को थानाभवन थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण करने के लिए सीओ श्रेष्ठा ठाकुर थाने में पहुंची। सीओ ने संपत्ति विवाद में पुलिस द्वारा निस्तारित की गई शिकायत की जांच के बाद पीड़िता को खुद फोन लगाकर पूछा कि क्या आप पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट हैं। पीड़िता ने फोन पर वार्ता करते हुए कहा कि मेरा संपत्ति का विवाद था जो पुलिस ने निपटा दिया है।