कोडरमा: झलपो में बंद घर की अलमारी तोड़कर सोना-चांदी और ₹1 लाख की चोरी, तिलैया थाने में शिकायत
तिलैया थाना क्षेत्र के राम लखन सिंह यादव कॉलेज रोड झालपो मस्जिद के पास निवासी फहीम खान के द्वारा मंगलवार को तिलैया थाना में आवेदन देकर घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि वह 28 मार्च से अपने घर से बाहर थे 7 अप्रैल को जब वह वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर में चोरी हो चुकी थी।