लखीमपुर: बाइक-ऑटो की आमने-सामने टक्कर, इलाज के दौरान खैरानी गांव के ऑटो चालक की हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले में बाइक और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर, मृतक की पहचान निघासन थाना क्षेत्र के खैरानी गांव निवासी मंगेश के रूप में हुई है। मृतक के साले नीरज कुमार ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बताया कि उनके बहनोई बीते दिवस ऑटो लेकर पलिया गए थे।जहां बेला गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार से भिड़ंत हो गई जिसमें मंगेश की इलाज के दौरान हुई मौत।