मथुरा: वृन्दावन में इलेक्ट्रो होम्योपैथी सेमिनार का आयोजन, कई प्रांतों के डॉक्टरों ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी दवाई के लाभ गिनाए
वृंदावन में सीएफसी चौराहा के पास श्रीकृष्ण मोहिनी इलेक्ट्रो होम्योपैथी हेल्थ सेंटर पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें हिमाचल प्रदेश, मेरठ, अलीगढ़ ,आगरा आदि के कई जनपदों से आए चिकित्सकों ने सेमिनार में भाग लेकर इलेक्ट्रो होम्योपैथी दवाइयों के लाभ गिनाए। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर हुआ। सेमिनार में शामिल डॉक्टरों का भव्य स्वागत किया गया।