मथुरा: बांके बिहारी के दर्शनों को आए 63 वर्षीय श्रद्धालु को राया कट के समीप अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
वृंदावन राया कट के समीप शनिवार की शाम 5:00 बजे गुड़गांव से बिहारी जी के दर्शनों को आए 63 वर्षीय श्रद्धालु को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक परितोष 63 वर्ष गुड़गांव से बिहारी जी के दर्शनों की कहकर शनिवार की सुबह 10:00 बजे निकले थे और रास्ते में सड़क हादसा हो गया।। जिसकी सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।