माखन नगर: मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया में युवक की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, डंपर चालक गिरफ्तार
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 18, 2026
माखननगर पुलिस ने मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया में मिट्टी में दबे मिले अतुल यादव की मौत के मामले का सोमवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि डंपर चालक राजू उर्फ राजेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि 15 मई की रात निर्माणाधीन साइट पर डंपर रिवर्स करते समय अतुल यादव टायर के नीचे आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।