बाजपट्टी: बाजपट्टी पुलिस ने सेंट्रो कार से शराब की बड़ी खेप बरामद की, दो तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना पुलिस ने बाजपट्टी टावर चौक के पास से एक कार से शराब की बड़ी खेप बरामद की है इस दौरान पुलिस ने दो तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए दोनों तस्कर की पहचान बबलू कुमार तथा रौशन कुमार के रूप में हुई है तस्करों के पास से 1164 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ है।