खंडवा: मंदिर का ताला तोड़कर ले गए प्राचीन प्रतिमाएं! एएसआई की देखरेख वाली मूर्तियों को हटाने पर विवाद
ओंकारेश्वर के ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में मौजूद वृद्धकालेश्वर मंदिर से प्राचीन मूर्तियों को रविवार को हटाया गया। जिला प्रशासन के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियों को बाहर निकाला और पास ही बने एक अस्थायी टिनशेड में शिफ्ट कर दिया।