सब्जी मंडी चौराहे पर होली खेलने के दौरान मुस्लिम युवती पर रंग गिर गया। रंग गिरने पर मुस्लिम युवती ने आपत्ति जताई और विरोध किया। इस दौरान मुस्लिम युवती की ओर से कुछ लोग आ गए जिन्होंने विरोध करते हुए हंगामा किया। सोमवार को इस हंगामें को देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी वह एएसपी मयंक पाठक मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया है।